उत्तराखंड चुनाव: भाजपा 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी: धामी

उत्तराखंड चुनाव: भाजपा 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी: धामी

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 15 फरवरी 2022

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
धामी ने विजय चिह्न ‘वी’ बनाते हुए दावा किया कि राज्य में भाजपा ही अगली सरकार बनायेगी।

पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पिछली सरकारों ने प्रदेश में खनन का दोहन किया और खनन माफियाओं को प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह देख रही है कि किसने क्या किया।

मुख्यमंत्री धामी काफी देर तक ढोल की थापों के बीच मुस्कराते और बार-बार ‘वी’ का विजय चिह्न दिखाते रहे। उनके साथ भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता रविंद्र जुगरान, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी थे।

इस बीच कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई हो रही है और कांग्रेस सत्ता में आ रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में से कम से कम 48 पर विजय हासिल करेगी।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email