यमुनोत्री हाईवे के पास बड़ा सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से दो की मौत,चार घायल, 5 लोग लापता

यमुनोत्री हाईवे के पास बड़ा सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से दो की मौत,चार घायल, 5 लोग लापता

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 21 मार्च 2022

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यमुनोत्री हाईवे के पास डामटा से नौगांव की तरफ स्थान रिखाऊ खड्ड के पास एक ट्रक खाई में गिर गया। वाहन में लगभग 11 लोग सवार बताए गए हैं। हादसे में घायल चार लोगों को सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया है।वहीं इस हादसे में करीब 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। खाई से एक शव निकाला जा चुका है। जबकि दूसरा शव ट्रक के नीचे दबा है। जिससे निकाला जा रहा। मिली जानकारी के मुताबिक डामटा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बडकोट एसडीआरएफ और नैनबाग और नौगांव से 108 सेवा भी मौके पर पहुंच गई है। खोज एवं बचाव कार्य जारी है।

यमुनोत्री हाईवे के पास हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति का शव निकाला गया है। जबकि एक शव गाड़ी के नीचे दबा है। वहीं चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं अन्य लापता लोगों की ढूंढा जा रहा है।

 

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email