राफ्टिंग के दौरान नदी में गिरी लड़कियों के लिए देवदूत बने सेना के जवान, देखिए वीडियो

राफ्टिंग के दौरान नदी में गिरी लड़कियों के लिए देवदूत बने सेना के जवान, देखिए वीडियो

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 30 अप्रैल 2022

ऋषिकेश आई दो पर्यटक युवतियां राफ्टिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई । मामला ऋषिकेश के फूल चट्‌टी का है। यहां राफ्टिंग कर रही दो लड़कियां अपने राफ्ट से नीचे गिर पड़ीं। पानी का बहाव इतना तेज था कि उसमें वे दोनों बहने लगीं। पानी गहरा होने और धार काफी ज्यादा तेज होने के कारण उनका हाथ पैर मारना काम नहीं आया। डूबती लड़कियों को देखकर किनारे पर मौजूद लोगों ने उन्हें निकालने के लिए प्रयास शुरू किया। इसी बीच नदी के किनारे भारतीय सेना के जवानों ने लड़कियों को डूबता देख तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन किया। जवान नदी की धारा में कूदे और दोनों को बाहर निकाल दिया। इससे उनकी जान बच गई।

ये लड़कियां नदी की तेज धारा में गिर गई थीं। अगर समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जाता तो ये लड़कियां डूब जातीं। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें साफ है कि सेना के जवानों ने देवदूत बनकर लड़कियों की जान बचाई है ।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email