रेनबो न्यूज़ इंडिया * 19 मई 2022
25 मई को डीएलएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसे लेकर आज उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की सचिव ने समस्त नोडल अधिकारी व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ अहम बैठक की। सचिव नीता तिवारी ने बताया कि 25 मई को 10 से 12:30 बजे तक डीएलएड की परीक्षा 151 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। इसमें 33,342 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया है।
सचिव नीता तिवारी ने बताया 29 शहरों में यह परीक्षा होने जा रही है। जिसमें 29 नोडल अधिकारी तैनात रहेंगे। हर परीक्षा केंद्र पर एक एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी अपने जिले के मुख्य नियंत्रक के रूप में परीक्षा संपन्न कराएंगे।