उर्वशी रौतेला ने ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं के साथ नृत्य करके धूम मचा दी

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 12 जून 2022

देहरादून। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने छात्र-छात्राओं के साथ नृत्य करके धूम मचा दी। अभिनेत्री उर्वशी को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राएं देर तक नाचते रहे। प्रसिद्ध उपन्यासकार चेतन भगत ने भी युवाओं के बीच पहुंच कर कुछ नया करने और आगे बढ़ने के लिए आलोचनाओं का सामना करने की सलाह दी।

माता-पिता का सम्मान करना सबसे महत्वपूर्ण उर्वशी

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए माता-पिता के सम्मान को सबसे महत्वपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में कामयाबी मिलने में समाज की भी भूमिका होती है, इसलिए जब कुछ बन जाएं, तो यह सबकी जिम्मेदारी है कि समाज को भी कुछ जरूर दें। उर्वशी ने अपने एनजीओ का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना उन्हें बहुत सुखद अहसास लगता है। उर्वशी ने ग्राफिक एरा के शानदार प्लेसमेंट और नई खोजों को देश भर में उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाली उपलब्धि करार दिया।

इसके बाद उर्वशी ने छात्राओं को मंच पर बुलाकर उनके साथ डांस शुरु कर दिया। मंच के सामने मौजूद हजारों छात्र-छात्राओं ने अपने बाड़ों में उनके साथ साथ देर तक नृत्य किया। 

आलोचना से नहीं डरे : चेतन भगत

उपन्यासकार चेतन भगत ने देहरादून और ग्राफिक एरा आने को जिंदगी का बहुत सुखद अहसास बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली किताब- फाइव प्वाइंट समवन, उन बच्चों पर थी, जिन्हें समाज को कोई उम्मीद नहीं थी। इस किताब को बहुत ज्यादा पसंद किया गया। उन्होंने कहा कि अगर आप कुछ भी नहीं करेंगे, तो आलोचना नहीं होगी। आलोचना के डर से आगे बढ़ना और कुछ अच्छा व नया करना बंद नहीं किया जा सकता। 

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ0 कमल घनशाला, मैनेजमेंट बोर्ड की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला, वाइस चांसलर डॉ एच एन नागराजा, महानिदेशक डॉ संजय जसोला और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Please share the Post to: