Top Banner Top Banner
ग्राफिक एरा के एनएसएस स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण का संकल्प

ग्राफिक एरा के एनएसएस स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण का संकल्प

ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा 50 पौधे रोपित किये गए। जिसमें चंपा, साइकस, पोडोकार्पस, अशोक आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर पौधे लगाने के उपरांत स्वयंसेवकों ने संकल्प किया कि हम सभी पर्यावरण के प्रति जागरुक रहेंगे और समाज में भी पर्यावरण चेतना उत्पन्न करेंगे। स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय, उसके आसपास के क्षेत्र, अपना शहर और प्रदेश को स्वच्छ और समृद्ध बनाये रखने के लिए भी जागरूकता सन्देश दिया।

इस अवसर पर बताया आगया कि ग्राफिक एरा के दोनों परिसर प्लास्टिक मुक्त है और विश्वविद्यालय के सभी छात्र समय-समय पर पर्यावरण से ओतप्रोत गतिविधियों में सहभागिता करते रहते हैं।

आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अमल शंकर शुक्ला ने पर्यावरण के बारे में अपनी इकाई के स्वयंसेवकों को पर्यावरण चेतना और कैसे पर्यावरण को हम भविष्य के लिए सुरक्षित और समृद्ध कर सकते हैं इन बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। विश्वविद्यालय के 200 से ज्यादा राष्ट्रीय स्वयंसेवक के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण समृद्ध करने के लिए संकल्प लिया।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कषिका सिंघल, अमन पांडे, रुद्रांश, शिवानी आदि ने पर्यावरण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए और भविष्य में भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email