रेनबो न्यूज़ इंडिया*14 जुलाई 2022
उत्तराखंड के शिक्षा विभाग का गजब कारनामा सामने आया है। दरअसल मामला रूद्रप्रयाग का है | शिक्षा विभाग ने रूद्रप्रयाग जनपद में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक मृतक शिक्षक का तबादला कर दिया। बताया जा रहा है कि शिक्षक के निधन के चार साल बाद विभाग ने उनके ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए। जिसकी सोशल मीडिया एवं विभिन समाचार पत्रों मे बहुत फजीहत हुई। मामले को संज्ञान मे लेते हुए अब सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने सख्त रूख अपनाते हुए जांच के आदेश दिए है।मंत्री ने इस प्रकरण को घोर लापरवाही मानते हुये महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी को तत्काल विभागीय समिति गठित कर तीन दिन के भीतर जांच करने कराने के साथ ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।