देहरादून के पटेलनगर में हुई ATM मशीन तोड़कर लूटने की कोशिश

देहरादून के पटेलनगर में हुई ATM मशीन तोड़कर लूटने की कोशिश

रेनबो न्यूज़ इंडिया*18 जुलाई 2022

पीएनबी पटेलनगर शाखा के एटीएम बूथ को लूटने के इरादे तोड़फोड़ की गई। घटना 17 जुलाई की तड़के ढाई बजे की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर रावत ने तहरीर दी। कहा कि रविवार सुबह एटीएम खराब होने की सूचना मिली। निरीक्षण किया तो वह टूटा मिला। कई पार्ट्स भी गायब थे। सीसीटीवी फुटेज में पता लगा कि रात को एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।