दुःखद:प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री अवधेश कौशल का निधन

दुःखद:प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री अवधेश कौशल का निधन

रेनबो न्यूज़ इंडिया*  12 जुलाई 2022

पदमश्री से सम्मानित अवधेश कौशल (Avdhesh Kaushal) का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे।रूरल लिटिगेशन एंड एनलाइटनमेंट केंद्र'(रूलक) के संस्थापक कौशल ने मानवाधिकारों और पर्यावरण के लिए जीवन भर काम किया।


80 के दशक में दून-मसूरी के बीच लम्बे समय से चल रही चूना भट्टा खदानों को बंद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि तमाम फिजूलखर्ची पर लगाम लगी।

उनके निधन पर आज देहरादून से प्रदेशभर में शोक की लहर है। राजनेता सहित सभी क्षेत्रों से जुड़े लोग उन्हें अपनी शोक संवेदनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email