Top Banner
गढ़वाल भ्रातृ मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम

गढ़वाल भ्रातृ मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम

गढ़ भवन प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

देहरादून: गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था क्लेमेंटाउन द्वारा आजादी का महापर्व 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन संस्था के बेल रोड़ स्थित गढ़ भवन प्रांगण में संस्था के महासचिव जयपाल सिंह रावत के सानिध्य में आयोजित किया गया। 

संस्था के अध्यक्ष सुन्दरलाल सेमवाल और संस्था के संरक्षक कर्नल (से नि) हीरामणी बर्थवाल (वी एस एम) के कर कमलों से ध्वजारोहण किया गया। आयोजित कार्यक्रम बड़ी संख्या में उपस्थित संस्था के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। संस्था के वर्तमान और निवर्तमान पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा राष्ट्रीयता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया। सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी गई। 

ध्वजारोहण के बाद वक्ताओं ने इस शुभ अवसर पर अपने-अपने विचार मजबूत राष्ट्रीयता बनाने पर रखे। मुख्य वक्ताओं में अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल, कर्नल हीरामणी वर्धवाल ने हर वर्ष इसी तरह होंसला और जोशो-खरोश से यह महापर्व मनाने की मंगल कामना की। 

इस अवसर उपाध्यक्ष आर पी चमोली, डाक्टर खण्डूरी, विश्व भास्कर मन्दोला, सुषमा सजवाण चौधरी, ऊषा कोटनाला, दीपक नेगी, अरूण थपलियाल, राजू फर्स्वाण, अभिषेक परमार, राजुल नोटियाल, सुबेदार मेज़र दुर्गा प्रसाद बडोनी, के एन आलम सिंह भण्डारी, अर्जुन सिंह गुसाई, डी एस भण्डारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Please share the Post to: