रेनबो न्यूज़ इंडिया * 26 सितंबर 2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था से संबंधित घटनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कानून एवं व्यवस्था से संबंधित घटना चाहे वह राजस्व क्षेत्र की हो या पुलिस क्षेत्र की, जिसे भी कोई सूचना प्राप्त होती है तो उसे गंभीरता से लेकर उसके समाधान की त्वरित कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वन क्षेत्र या अन्य क्षेत्रों में होटल, रिसोर्ट या धार्मिक कार्यो के लिये हो रहे अतिक्रमण का चिन्हीकरण कर उस पर सख्ती के साथ त्वरित कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मदरसों के सत्यापन के साथ ही डेमोग्राफिक चेंज के प्रकरणों में भी सख्ती से कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
रविवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था, अवैध अतिक्रमण, आपदा आदि से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ गहनता से समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सभी मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। मुख्यमंत्री ने जनपदवार जिलाधिकारियों से उनके स्तर पर की जा रही कार्यवाही तथा समस्याओं के समाधान के लिये किये प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही सीएम ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
Related posts:
- आगामी कांवड़ यात्रा की सुविधा और सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग की अन्तर्राज्यीय व अन्तर इकाई बैठक
- पुलिस महानिदेशक द्वारा संक्रमण रोकने हेतु कानून व्यवस्था बनाये रखने के सख्त निर्देश
- सफलता: उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 2 अन्य राज्यों से 14 साइबर अपराधी गिरफ्तार
- त्यौहारों के मद्देनगर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीजीपी के सख्त निर्देश
- मॉनसून आते ही उत्तराखंड में आपदाओं का दौर शुरू, सीएम ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक , 3 महीने तक छुट्टियां कैंसिल
- स्मार्ट पुलिसिंग एप से आम जन को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – अशोक कुमार