प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आने वाले महीनों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन जारी रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार दस लाख नौकरियां देने पर काम कर रही है, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी अभियान से जुड़ रहे हैं।’’
मोदी ने कहा कि युवाओं को दी जाने वाली सरकारी नौकरियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।