सरकारी कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, ब्‍लॉकचेन जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा

सरकारी कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, ब्‍लॉकचेन जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा

रेनबो न्यूज़ * 22 अक्टूबर 2022

कार्मिक, लोक‍ शिकायत और पेंशन राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि देश के 30 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को जमीनी स्‍तर पर प्रभावी प्रशासन और सेवा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, ब्‍लॉकचेन जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 नई दिल्‍ली में भारतीय लोक प्रशासन संस्‍थान में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग के बारे में उन्‍होंने कहा कि ये प्रौद्योगिकियां जी एस टी और आयकर प्रभावी रूप से लागू करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्‍होंने कहा कि ब्‍लॉकचेन प्रौद्योगिकी अभिलेखों और प्रमाणपत्रों को सुरक्षित रखने में प्रभावी हो सकती है। डॉक्‍टर सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचा‍री इन प्रौद्योगिकियों का दिन-प्रतिदिन के कार्यों और प्रशासन में शीघ्र ही उपयोग कर सकते है।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शासन में नवाचार शुरू किया है और इसे प्रौद्योगिकी-युक्‍त बनाया है। उन्‍होंने कहा कि भारत की वृद्धि आधार, प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण और विशिष्‍ट भुगतान इंटरफेस जैसी प्रौद्योगिकियों को शासन में अपनाने से हुई है।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email