मिस्र  के राष्ट्पति को मिला इस बार  गणत्रंत दिवस समारोह के चीफ गेस्ट बनने का न्योता

मिस्र के राष्ट्पति को मिला इस बार  गणत्रंत दिवस समारोह के चीफ गेस्ट बनने का न्योता

रेनबो न्यूज़ * 24 नवंबर  2022

भारत ने 2023 में गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी (Egyptian President Abdel Fattah el-Sisi) को आमंत्रित किया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्तह अल-सिसी अगले साल भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं।  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले महीने काहिरा की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान अल-सिसी को औपचारिक निमंत्रण दिया था।

यह पहली बार होगा जब मिस्र का कोई राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होगा। अक्टूबर 2021 में दोनों देशों के बीच पहला वायुसेना अभ्यास हुआ था। मिस्र परंपरागत रूप से अफ्रीकी महाद्वीप में भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदारों में से एक रहा है। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में किसी भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया था। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो 2020 के समारोह में हिस्सा लेने वाले भारत के अंतिम मुख्य अतिथि थे।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email