रेनबो न्यूज़ * 28 दिसंबर 2022
सभी को सूचित किया जाता है कि वन अनुसंधान संस्थान परिसर में लगातार कई दिनों से प्रातः सायं एवं दिन के समय में तेंदुए को उनके बच्चों के साथ देखा गया है। परिसर के अंदर दिन के समय भी तेंदुओं के विचरण के कारण किसी अनहोनी से बचने एवं सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए सक्षम अधिकारी के निर्देशानुसार वन अनुसंधान संस्थान परिसर को सभी आगंतुकों (प्रातः एवं सायं भ्रमणकर्ताओं सहित) के लिए दिनांक 29-12-2022 से 15-01-2023 तक बंद रखा जाता है। पढ़िए आदेश..
