Top Banner
उत्तराखंड सरकार  ने  साल 2023 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी,देखें सूची

उत्तराखंड सरकार ने साल 2023 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी,देखें सूची

रेनबो न्यूज़ * 27 दिसंबर 2022

उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक, निर्बंधित और निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर इस साल ईगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

25 सार्वजनिक अवकाश की सूची में सबसे अधिक सात अवकाश बृहस्पतिवार को हैं। सबसे कम एक अवकाश बुधवार को होगा। दो सार्वजनिक अवकाश पर रविवार है। सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 23 अवकाश घोषित किए गए हैं। बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में लागू होंगे।

इस वर्ष जन सहयोग और जन सहभागिता से ईगास बूढ़ी दिवाली का पर्व बहुत हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। अपनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए यह बहुत आवश्यक है। इस वर्ष हमने ईगास के पर्व को राजकीय अवकाशों की सूची में शामिल कर इसको स्वरूप प्रदान कर दिया है।

वर्ष 2023 में सार्वजनिक अवकाशों की सूची-

1गणतंत्र दिवस—26 जनवरी, बृहस्पतिवार
2महाशिव रात्रि—18 फरवरी शनिवार
3होलिका दहन— 7 मार्च मंगलवार
4होली— 8 मार्च बुधवार
5रामनवमी— 30 मार्च बृहस्पतिवार
6महावीर जयंती— 04 अप्रैल मंगलवार
7गुड फ्राइडे— 07 अप्रैल शुक्रवार
8अंबेडकर जयंती— 14 अप्रैल शुक्रवार
9ईद-उल-फितर— 22 अप्रैल शनिवार
10बुद्ध पूर्णिमा— 05 मई शुक्रवार 

11ईद-उल- जुहा— 29 जून बृहस्पतिवार
12हरेला— 16 जुलाई रविवार
13मोहर्रम— 29 जुलाई शनिवार
14स्वतंत्रता दिवस— 15 अगस्त मंगलवार
15रक्षा बंधन— 31 अगस्त बृहस्पतिवार
16जन्माष्टमी— 07 सितंबर बृहस्पतिवार
17ईद ए मिलाद— 28 सितंबर बृहस्पतिवार
18महात्मा गांधी जयंती— 02 अक्तूबर सोमवार
19दशहरा(विजयदशमी)— 24 अक्तूबर मंगलवार
20महर्षि बाल्मीकि जयंती   28 अक्तूबर शनिवार

21दीपावली— 12 नवंबर रविवार
22गोबर्द्धन पूजा— 13 नवंबर सोमवार
23ईगास-बग्वाल—  23 नवंबर बृहस्पतिवार
24गुरुनाक जयंती—  27 नवंबर सोमवार
25क्रिसमस दिवस—  25 दिसंबर सोमवार

नोट: ईद-उल-फितर, ईद ए मिलाद और बकरीद स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार मनाए जाएंगे। सार्वजनिक अवकाश बैंक, कोषागार और उपकोषागार में लागू नहीं होंगे। 

इनमें से तीन अवकाश राजकीय कर्मियों को मिलेंगे
श्री गुरुगोविंद सिंह जयंती— 05 जनवरी बृहस्पतिवार
चेटीचंद —- 22 मार्च बुधवार
विश्वकर्मा पूजा —17 सितंबर रविवार
गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस— 24 नवंबर शुक्रवार

नोट: ये छुट्टियां सचिवालय और विधानसभा में लागू नहीं होंगी 

18 होंगे निर्बाधित  अवकाश, दो ही मिलेंगे
नव वर्ष—01 जनवरी रविवार
मकर सक्रांति—14 जनवरी शनिवार
बसंत पंचमी—26 जनवरी बृहस्पतिवार
गुरु रविदास जयंती————-05 फरवरी रविवार
शब एक बारात—06 मार्च बुधवार
ईस्टर मंडे——10 अप्रैल सोमवार
वैशाखी—14 अप्रैल शुक्रवार
जमात उल विदा—21 अप्रैल शुक्रवार
वीर केशरी चंद्र शहीद दिवस—-03 मई बुधवार
चैहल्लुम—06 सितंबर बुधवार 

अनंत चतुर्दशी —28 सितंबर बृहस्पतिवार
महाराजा अग्रसेन जयंती—15 अक्तूबर रविवार
दशहरा (महाष्टमी)—22 अक्तूबर रविवार
दशहरा (महानवमी)—23 अक्तूबर सोमवार
दीपावली (नरक चतुर्दशी)—11 नवंबर शनिवार
भैयादूज—15 नवंबर बुधवार
छठ पूजा—19 नवंबर रविवार

नोट : शब ए बरात, जमात उल विदा, चैहल्लुम चंद्र दर्शन के अनुरूप मनाए जाएंगे।

Please share the Post to: