Top Banner
उपलब्धि:टिहरी के लाल का विदेश में कमाल, जानें इनके बारे में…

उपलब्धि:टिहरी के लाल का विदेश में कमाल, जानें इनके बारे में…

रेनबो न्यूज़ 22/2/23

उत्तराखंड के युवाओं ने अपने हुनर के दम पर देश और विदेशों में अपना विशेष नाम कमाया है। बात खान पान की हो तो पहाड़ के शेफ पहाड़ का जायका देश विदेश में फेमस कर रहे हैं। उनके हाथों के बने हुए पकवानों को देश ही नहीं विदेशी भी बड़े चाव से खाते हैं। ऐसे ही टिहरी के शेफ संजय चंद ने पहाड़ के व्यंजनों को अपने हाथों का स्वाद देकर विदेश तक पहुंचाने का काम किया है।

संजय सिंह चंद खास पट्टी के पौड़ी खाल क्षेत्र से हैं और पेशे से सैफ हैं। टिहरी के शेफ संजय सिंह ने कनाडा के ओटारियों शहर में खास पट्टी पैन इंडियन कुजीन की शुरुआत की है। वर्ष 2018 में कनाडा गए संजय ने अगस्त 2022 में यह रेस्टोरेंट खोला है। जिसमें वह फ़ूड फेस्टिवल के दौरान यहाँ के पहाड़ी व्यंजन मंडुआ की रोटी , झंगोरे की खीर, गहत  के तंदूरी  पराठे, अरबी के पत्तो से बने पथ्यूड और कड़ी आदि व्यंजनो को परोस कर उन्हें बढावा दे रहे हैं।

शेफ संजय चंद को अपनी मिट्टी से बहुत प्यार है जिस कारण उन्होंने गांव की पट्टी के नाम से ही खास पट्टी रेस्टोरेंट की शुरुआत की है। कनाडा में खास पट्टी रेस्टोरेंट अपने आप में सबसे खास और अनूठा रेस्टोरेंट है। जिसमें उत्तराखंडी व्यंजनों के साथ-साथ देश और विदेश के कई व्यंजन मिलते हैं। खास पट्टी (पेन इंडियन कुजीन) की वेबसाइट www.khaspatti.com में जाकर आप रेस्टोरेंट की तमाम जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। शेफ संजय सिंह चंद को अपने पहाड़ी होने पर गर्व है इसलिए उन्होंने अपनी कार पर भी गढ़वाली लिखा है। उनका अपनी देवभूमि की मिट्टी से प्यार ही उन्हें आज इस मुकाम तक लेकर आया है।

Please share the Post to: