Uttarakhand: प्रो० जोशी श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त, आदेश जारी

Uttarakhand: प्रो० जोशी श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त, आदेश जारी

वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एन के जोशी को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल उत्तराखंड ले. जनरल गुरमीत सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। प्रो० जोशी वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति हैं।

प्रो० एन के जोशी को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के नए कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है। बुधवार को राज्यपाल ले० जनरल गुरमीत सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। प्रो० जोशी वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। 

आदेश अनुसार, उन्हें उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक (जो भी पहले हो) की अवधि के लिए श्री देव सुमन विवि का कुलपति नियुक्त किया गया है।