शहरी विकास मंत्री ने कहा- अभी नहीं होंगे निकाय चुनाव, कार्यकाल समाप्ति पर तैनात किये जाएंगे प्रशासक

शहरी विकास मंत्री ने कहा- अभी नहीं होंगे निकाय चुनाव, कार्यकाल समाप्ति पर तैनात किये जाएंगे प्रशासक

देहरादून : उत्तराखंड में दिसबंर में नगर निकायों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। लेकिन शहरी विकास मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अभी नगर निकायों के चुनाव नहीं होंगे।

उत्तराखंड में अभी नगर निकायों के चुनाव नहीं होंगे। एक दिसंबर को निकायों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। कार्यकाल के खत्म होते ही सरकार इनमें प्रशासक तैनात कर देगी। इस बात की पुष्टि शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी की है।

बता दें कि प्रदेश में पिछले नगर निकाय चुनाव साल 2018 में हुए थे। तब इन निकायों की संख्या नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत मिलाकर 92 थी। जबकि तीन निकायों में चुनाव नहीं होते। तब 84 निकायों में एक साथ चुनाव हुए थे।

आपको बता दें कि चुनाव की आचार संहिता लागू होने पर प्रतिनिधि तो अपने पद पर तो बने रहते हैं, लेकिन निकाय कोई फैसला नहीं ले सकते हैं। दो दिसबंर तक ही प्रतिनिधि फैसला ले सकते हैं। निकाय एक्ट के मुताबिक अगर समय पर चुनाव ना हो तो इस स्थिति में कार्यकाल खत्म होने पर छह माह के लिए प्रशासक बैठाए जा सकते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email