मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही कैबिनेट के साथ जाएंगे अयोध्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही कैबिनेट के साथ जाएंगे अयोध्या

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के साथ जल्द ही अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ने इसके पहले 2 फरवरी को अयोध्या जाने का कार्यक्रम तय किया था, लेकिन भारी भीड़ के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने के बाद ही उत्तराखंड सरकार ने अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करने का निर्णय लिया था। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी कैबिनेट मंत्री 20 फरवरी को भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। वहीं, अयोध्या जाने के सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि अयोध्या जाने का पहले से ही प्लान था। इसके तहत 2 फरवरी को रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम बना था। लेकिन अयोध्या में बहुत अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण सरकार को कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email