Top Banner Top Banner
दुःखद: 11 साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला

दुःखद: 11 साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला

पौड़ी: उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल से दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां कंचे खेल रहे बच्चे को घात लगाए बैठे गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। हो-हल्ला होने पर गुलदार भाग निकला। घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के ग्राम पंचायत ग्वाड़ की है। यहां गौशाला के बाहर खेल रहे बच्चे पर गुलदार झपट गया। बताया जा रहा है कि ग्वाड़ में बच्चे गोशाला के समीप कुछ बच्चे कंचे खेल रहे थे। तभी कंचे की एक गोली झाड़ियों में चली गई। जिसे लेने के लिए अंकित सिंह (11) पुत्र राकेश सिंह गोली लेने गया। तभी झाड़ी में घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर परिजन भी पहुंचे और घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों में वन विभाग के प्रति आक्रोश भी व्याप्त है।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email