वर्ष 2023-24 की उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी

वर्ष 2023-24 की उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आर्थिक सर्वेक्षण में राज्य के विकास की झलक दिखाई दी जो सुशासन और वित्तीय अनुशासन का प्रमाण है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2023-24 में प्रदेश की विकास दर 7 दशमलव पांच आठ फीसदी रही है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था का आकार बढ़कर लगभग 346 हजार करोड़ पहुंच गया है, जबकि 2022-23 में इसका आकार लगभग 303 हजार करोड़ था। उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2 लाख 60 हजार 201 रुपये पहुंच गई है। राज्य की अर्थव्यवस्था में सेकेंडरी सेक्टर का सबसे अधिक 46 दशमलव आठ चार प्रतिशत का योगदान रहा है। वहीं प्राइमरी सेक्टर यानी एग्रीकल्चर का अर्थव्यवस्था में 9 दशमलव नौ नौ प्रतिशत योगदान रहा है।