कोटद्वार : गुलदार ने महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

कोटद्वार : गुलदार ने महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

प्रदेश में गुलदार और बाघ के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर सामने आ जाती है। अब ख़बर कोटद्वार से सामने आ रही है। जहां दुगड्डा रेंज में घास लेने जा रही महिला पर झाडी में बैठे घात लगाये गुलदार ने हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जानकारी होने पर वन कर्मियों ने घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय बेस हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ पर महिला का उपचार जारी है।

मिली जानकारी मुताबिक नीलम पत्नी भारत सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी आमसौड रोजाना की तरह अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने जंगल जा रही थी तभी गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। इस दौरान अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार झाड़ियों में भाग गया फ़िर साथी महिलाओं ने घायल महिला को गांव तक पहुँचाया और वन विभाग को सूचना दी।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email