नागरिक सुरक्षा के होली मिलन में प्रेम का पैगाम

नागरिक सुरक्षा के होली मिलन में प्रेम का पैगाम

देहरादून, 24 मार्च। नागरिक सुरक्षा संगठन के होली मिलन समारोह में प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया गया।

आज दोपहर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में इस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गुलाल के साथ गानों की धूम रही। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन व ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष प्रोफेसर कमल घनशाला और ग्राफिक एरा अस्पताल के निदेशक डॉ० पुनीत त्यागी ने कार्यक्रम में गीत गाकर खूब तालियां बटोरी। होली मिलन समारोह में नागरिक सुरक्षा संगठन के उप नियंत्रण श्यामेंद्र कुमार साहू और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email