गढ़वाल भ्रातृ मंडल क्लेमेंट टाउन की वार्षिक बैठक आयोजित, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महासचिव का निर्विरोध चयन
देहरादून। गढ़वाल भ्रातृ मंडल क्लेमेंट टाउन की वार्षिक बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें ओपी बहुगुणा को अध्यक्ष, दीपक सिंह नेगी को महासचिव नियुक्त किया गया।
रविवार को क्लेमेंट टाउन के बैल रोड स्थित गढ़ भवन में गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था की वार्षिक बैठक पूर्व अध्यक्ष सुंदर लाल सेमवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। चुनाव अधिकारी से० नि० कर्नल आर पी नौटियाल, आर एस बिष्ट, जे एस रावत, कैप्टन आलम सिंह भंडारी, बीरेंद्र सिंह बिष्ट की मौजूदगी में चुनाव हुआ। इसमें पूर्व अधिशासी अभियंता जल संस्थान के ओ पी बहुगुणा को अध्यक्ष, अरुण थपलियाल को उपाध्यक्ष और दीपक सिंह नेगी को महासचिव निर्विरोध चुना गया।

Related posts:
- गढ़ कौथिग के दूसरे दिन लोकगायक सौरभ मैठाणी के गीतों पर झूमे लोग
- क्लेमेंट टाउन छावनी से डॉ० रिंकू भी मैदान में, उच्च शिक्षित उम्मीदवारों के समर्थन में बड़ी रैली
- गढ़वाल भ्रातृ मण्डल द्वारा रंगारंग होली मिलन समारोह आयोजित
- गढ़ कौथिग मेले का रंगारंग आगाज, लोक गायिका मीना राणा के गीतों झूमें दर्शक
- गढ़वाल भ्रातृ मंडल द्वारा होली मिलन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ खेली होली
- गढ़वाल भ्रातृमंडल देहरादून आम सभा में गढ़वाली रीती रिवाज, रहन सहन को बचाने का आह्वाहन