Top Banner Top Banner
प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेगी उत्तराखंड का दौरा

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेगी उत्तराखंड का दौरा

कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की रामनगर और हरिद्वार सीटों के रूड़की में चुनावी रैलियां करेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस की यह पहली चुनावी रैली होगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि 13 अप्रैल को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी रैली का कार्यक्रम तय हो गया है। गढ़वाल सीट की रामनगर में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए वोट मांगेगी। इसी दिन रूड़की, हरिद्वार सीट पर चुनावी सभा में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के लिए प्रचार करेंगे।

प्रियंका दिल्ली से हेलीकॉप्टर द्वारा पूर्वाह्न 11.50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान, रामनगर (नैनीताल) पहुंचेंगी और एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसी दिन अपराह्न तीन बजे डीएवी ग्राउंड रूड़की (हरिद्वार) में चुनावी जनसभा होगी। जोशी ने कहा कि पार्टी ने प्रियंका गांधी की चुनावी रैली के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा, इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी की चुनावी रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे जोश के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email