कुलपति ग्राफिक एरा डॉ० नरपिंदर केमिस्ट्री लीडर अवार्ड से अलंकृत

कुलपति ग्राफिक एरा डॉ० नरपिंदर केमिस्ट्री लीडर अवार्ड से अलंकृत

देहरादून 4, मई। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ० नरपिंदर सिंह केमिस्ट्री लीडर अवार्ड 2024 से अलंकृत हुए। उन्हें यह पुरस्कार रिसर्च.काम (research.com) ने दिया है।

यह पुरस्कार केमिस्ट्री के क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रभावशाली वैज्ञानिकों को दिया जाता है। देश के 286 H-index प्राप्त करने वाले वैज्ञानिकों की सूची में डॉ. नरपिंदर सिंह को 12वा स्थान दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार फूड साइंस टेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। विश्व के शीर्ष एक प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल डॉ. सिंह के नाम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 380 प्रकाशन, 30,000 से ज्यादा साईटेशन, फेलोशिपस व पुरस्कार जैसी उपलब्धियां शामिल हैं। 36 वर्षों के सफल करियर में उन्होंने कई प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दी हैं। उनके शोध कार्य शिक्षा, नवाचार और कृषि के क्षेत्र को लाभांवित कर रहे हैं। डॉ० सिंह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ० कमल घनशाला और ग्राफिक एरा समुदाय के समर्थन को दिया है।

ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ० कमल घनशाला ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ० नरपिंदर सिंह की उपलब्धियां उनके कड़े समर्पण और परिश्रम को दर्शाता है। उनके शोध कार्य विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और विश्वविद्यालय में उनका नेतृत्व पढ़ाई के स्तर को ऊंचाइयों तक ले जाने का काम कर रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email