देहरादून 4, मई। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ० नरपिंदर सिंह केमिस्ट्री लीडर अवार्ड 2024 से अलंकृत हुए। उन्हें यह पुरस्कार रिसर्च.काम (research.com) ने दिया है।
यह पुरस्कार केमिस्ट्री के क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रभावशाली वैज्ञानिकों को दिया जाता है। देश के 286 H-index प्राप्त करने वाले वैज्ञानिकों की सूची में डॉ. नरपिंदर सिंह को 12वा स्थान दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार फूड साइंस टेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। विश्व के शीर्ष एक प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल डॉ. सिंह के नाम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 380 प्रकाशन, 30,000 से ज्यादा साईटेशन, फेलोशिपस व पुरस्कार जैसी उपलब्धियां शामिल हैं। 36 वर्षों के सफल करियर में उन्होंने कई प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दी हैं। उनके शोध कार्य शिक्षा, नवाचार और कृषि के क्षेत्र को लाभांवित कर रहे हैं। डॉ० सिंह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ० कमल घनशाला और ग्राफिक एरा समुदाय के समर्थन को दिया है।
ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ० कमल घनशाला ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ० नरपिंदर सिंह की उपलब्धियां उनके कड़े समर्पण और परिश्रम को दर्शाता है। उनके शोध कार्य विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और विश्वविद्यालय में उनका नेतृत्व पढ़ाई के स्तर को ऊंचाइयों तक ले जाने का काम कर रहा है।
Related posts:
- मशहूर फूड साइंटिस्ट डॉ० नरपिंदर ग्राफिक एरा के नए कुलपति
- दुनिया के टॉप 30 कोडर्स में पांच छात्र ग्राफिक एरा के, 87 देशों के कोडिंग के ग्रेंड फिनाले में ग्राफिक एरा ने दिखाया कमाल
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी को मिले डॉ० जे कुमार नये कुलपति, प्रो० डॉ० जसोला ग्राफिक एरा डीम्ड में डीजी नियुक्त
- 55वीं रैंक के साथ ग्राफिक एरा चौथी बार टॉप 100 में, यूनिवर्सिटी में जश्न, खूब नाचे छात्र-छात्राएं
- ग्राफिक एरा ने तराश कर हीरा बनाया और फिर 44.14 लाख तक के पैकेज मिलने पर 50 हजार रुपये से पुरुस्कृत
- फ्रीडम राइड: ग्राफिक एरा ने निकाली साइकिल रैली, अमृत महोत्सव के साथ के साथ मनाया स्थापना दिवस