देवप्रयाग संगम पर नमामि गंगे कार्यक्रम आयोजित, महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

देवप्रयाग संगम पर नमामि गंगे कार्यक्रम आयोजित, महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

देवप्रयाग, 4 नवंबर 2026। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग प्राचार्य की अध्यक्षता में पवित्र संगम पर नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें पेंटिंग प्रतियोगिता, गंगा आरती तथा अन्य गतिविधियां शामिल रही, इस अवसर पर देवप्रयाग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गंगा की स्वच्छता, निर्मलता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से मां गंगा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व को समझाया गया।

कार्यक्रम में नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. सुबोध एवं डॉ. सोनिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गंगा संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. इलियास भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश बलूनी जी ने अपना महत्वपूर्ण श्रमदान एवं सहयोग प्रदान किया।