16 वर्षीय जिया राय ने इंग्लिश चैनल पार कर रचा इतिहास, बनीं सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक

16 वर्षीय जिया राय ने इंग्लिश चैनल पार कर रचा इतिहास, बनीं सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक

जिया राय ने अंग्रेजी चैनल को अकेले तैरकर पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक का खिताब हासिल किया है। 16 वर्षीय दिव्यांग जिया ने 28 से 29 जुलाई के बीच इंग्लैंड के एबॉट्स क्लिफ से फ्रांस के पॉइंट डे ला कोर्टे-ड्यून तक 34 किमी की दूरी 17 घंटे 25 मिनट में तय की। दिव्यांग होते हुए भी जिया एक अंतरराष्ट्रीय ओपन वॉटर पैरा तैराक हैं और उनके नाम ओपन वॉटर तैराकी का विश्व रिकॉर्ड है।

तैराकी में जिया की कई उपलब्धियां हैं, जिनमें पाक खाड़ी को पार करना भी शामिल है। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं, जिनमें प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमबी) – 2022 भी शामिल है। यह पुरस्कार 18 वर्ष से कम आयु के नागरिकों के लिए सर्वोच्च सम्मान है। जिया ने इंग्लिश चैनल पार करने की अपनी उपलब्धि को ऑटिज्म की जागरूकता के लिए समर्पित किया। वे मुंबई में सेवारत एक नौसेना कर्मी की बेटी हैं। भारतीय नौसेना और मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय ने उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email