Top Banner Top Banner
अंग्रेजी वर्णमाला का छुपा रहस्य: Z के बाद आता था यह 27वां अक्षर

अंग्रेजी वर्णमाला का छुपा रहस्य: Z के बाद आता था यह 27वां अक्षर

बचपन में स्कूल में पढ़ाई की शुरुआत हमेशा अंग्रेजी वर्णमाला A, B, C, D… से होती है। सब जानते हैं कि अंग्रेजी की वर्णमाला में 26 अक्षर होते हैं, लेकिन एक वक्त था जब अंग्रेजी वर्णमाला में 27 अक्षर हुआ करते थे और यह अक्षर Z के बाद आता था। लेकिन वक्त के साथ यह आखिरी अक्षर गायब हो गया और लोगों को लगा कि अंग्रेजी वर्णमाला के केवल 26 अक्षर ही होते हैं।

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, एक टिकटॉक यूजर ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने इस राज से पर्दा उठाया। उसने बताया कि अंग्रेजी का 27वां अक्षर क्या होता है? उसने बताया कि एम्परसैंड (&) को अंग्रेजी का 27वां अक्षर कहा जाता था और सालों पहले पढ़ाई में भी इसको पढ़ाया जाता था। ब्रिटैनिका वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, एंपर्सैंड सबसे पहले 1835 में अंग्रेजी में आया था और इसे अक्षर की ही तरह इस्तेमाल किया जाता था। 19वीं सदी के ब्रिटिश छात्रों को ये 27वें अक्षर की तरह पढ़ाया जाता था। यह लैटिन भाषा के शब्द ‘et’ से बना है जिसका मतलब ‘एंड’ होता है।

दरअसल, जब छात्र वर्णमाला सीखते थे तो वो Q R S T U V W X Y Z & पढ़ते थे। अब Z के बाद & बोलने से लगता था कि वर्णमाला में आगे कोई और अक्षर भी आने वाला है। इस वजह से इसे ‘and per se &’ बोला जाने लगा, जो उच्चारण में ‘ampersand’ (एम्पर्सैंड) जैसा सुनाई देने लगा। लैटिन भाषा में ‘per se’ का मतलब होता है सबसे हटकर या अकेला। 19वीं सदी के अंत तक एंपर्सैंड को सिर्फ एक सिंबल माना जाने लगा और इसे वर्णमाला से अलग कर दिया गया। धीरे-धीरे & कंपनियों के नाम के बीच भी लगने लगा और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में भी इसका प्रयोग किया जाने लगा।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email