Top Banner Top Banner
पेरिस पैरालंपिक 2024: अवनी लेखरा ने जीता गोल्ड, मोना अग्रवाल को मिला ब्रॉन्ज

पेरिस पैरालंपिक 2024: अवनी लेखरा ने जीता गोल्ड, मोना अग्रवाल को मिला ब्रॉन्ज

भारतीय महिला पैरा शूटर अवनी लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में एक बार फिर इतिहास रचते हुए शूटिंग में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। अवनी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में 249.7 अंक के साथ नया पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में भारत की मोना अग्रवाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 228.7 अंक हासिल किए और कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस स्पर्धा में कोरिया की ली युनरी ने 286.8 अंक के साथ रजत पदक जीता। अवनी का यह पैरालंपिक में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है, इससे पहले उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भी स्वर्ण पदक जीता था। दो पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतकर अवनी इतिहास रचने वाली एकमात्र भारतीय महिला बन गई हैं। वहीं, मोना अग्रवाल के लिए यह उनका पहला पैरालंपिक पदक है।

अवनी लेखरा, जिन्होंने 2012 में एक कार दुर्घटना के बाद से व्हीलचेयर का सहारा लिया, ने अपने साहस और संघर्ष से 2015 में जयपुर शूटिंग रेंज में खेल की शुरुआत की और अब वह पैरालंपिक में देश का नाम रौशन कर रही हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email