सीएम धामी ने पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

सीएम धामी ने पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूज करने और अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

बुधवार पुलिस मुख्यालय पहुंचे सीएम धामी ने अधिकारियों से महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने और शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि महिला अपराधों से जुड़ी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेमोग्राफिक चेंज, धर्मान्तरण, लव जिहाद के प्रकरणों पर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाए। सीएम ने कहा कि राज्य की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

सीएम धामी ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जाए। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर नियमित निगरानी रखी जाए। यह भी कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए। प्रदेश में आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जाए। अपराधों को कम करने की दिशा में लगातार कार्य किये जाएं।

इस अवसर पर डीजीपी अभिनव कुमार, एडीजी अमित कुमार सिन्हा, वी. मुरूगेशन, ए.पी. अंशुमान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email