सीएम धामी के जन्मदिन पर आपदा पीड़ितों के घर-घर जाकर मनाया जाएगा जश्न

सीएम धामी के जन्मदिन पर आपदा पीड़ितों के घर-घर जाकर मनाया जाएगा जश्न

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज जिले में विशेष रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता जिले के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर सीएम के जन्मदिन का जश्न मनाएंगे। बीते दिनों चंपावत जिले में हुई मूसलाधार बारिश से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था, और अब कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे और राहत का जायजा लेंगे।

रविवार को भाजपा कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष निर्माण महारानी ने राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने बताया कि सरकार ने समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे महत्वपूर्ण कानून बनाए हैं। साथ ही, महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य किया गया, जो उनके सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

अन्य उपलब्धियों में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण, निशुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान योजना के तहत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति योजना, महिला समूहों को बिना ब्याज के ऋण, और लखपति दीदी योजना शामिल हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email