Top Banner Top Banner
देवप्रयाग से शुरू हुआ देश का पहला महिला राफ्टिंग अभियान, BSF की 20 महिला जवान देंगी स्वच्छता का संदेश

देवप्रयाग से शुरू हुआ देश का पहला महिला राफ्टिंग अभियान, BSF की 20 महिला जवान देंगी स्वच्छता का संदेश

देवप्रयाग: सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा आयोजित देश के पहले महिला राफ्टिंग अभियान का शुभारंभ उत्तराखंड के देवप्रयाग से हुआ। इस अभियान को BSF के आईजी राजा बाबू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष अभियान में BSF की 20 महिला जवान शामिल हैं, जो देवप्रयाग से गंगा की लहरों पर राफ्टिंग के माध्यम से 2500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। इनका गंतव्य गंगा सागर, पश्चिम बंगाल है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ गंगा’ का संदेश प्रसारित करना है। इस राफ्टिंग यात्रा की शुरुआत गंगोत्री से होगी और यह 25 दिसंबर को अपने समापन स्थल, गंगा सागर, पर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान महिला जवान विभिन्न स्थलों पर रुककर स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी और गंगा नदी की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देंगी।

आईजी राजा बाबू सिंह ने इस अभियान को महिलाओं की शक्ति और साहस का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल महिलाओं की शक्ति का प्रदर्शन है, बल्कि स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email