Top Banner Top Banner
मुख्यमंत्री धामी से बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री धामी से बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को सीएम आवास में बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बड़े फिल्म शूटिंग डेस्टीनेशन के तौर पर उभर रहा है। देश भर से फिल्म निर्माता उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आ रहे हैं। यहां फिल्मांकन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार, इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, राज्य में फिल्मों को बढ़ावा दे रही है। बॉलीवुड के साथ ही स्थानीय बोली भाषाओं पर आधारित फिल्मों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। देवभूमि में आने वाला हर कोई यहां का बेहतर अनुभव लेकर जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 बनाई गई है। हिन्दी एवं संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को अनुदान राशि राज्य में व्यय कुल धनराशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम 3 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। विदेशी फिल्मों और 50 करोड़ रुपए से अधिक बजट की फिल्मों पर राज्य में व्यय राशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम 3 करोड़ तक का अनुदान दिया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email