राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का ऐलान: मनु भाकर समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का ऐलान: मनु भाकर समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा

भारत के खेल मंत्रालय ने गुरुवार, 2 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी। इस बार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देश के चार दिग्गज खिलाड़ियों को दिया जाएगा, जिनमें डबल ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर, विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार शामिल हैं।

खेल रत्न अवॉर्ड 2024

खेल रत्न पुरस्कार भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है, जो पिछले चार वर्षों में खेल के क्षेत्र में सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। इस साल ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में प्रदान किए जाएंगे।

खेल रत्न से सम्मानित खिलाड़ी:

  1. डी. गुकेश (शतरंज): 18 वर्षीय गुकेश हाल ही में विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने और शतरंज ओलंपियाड में भारत को स्वर्ण दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
  2. मनु भाकर (शूटिंग): 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट।
  3. हरमनप्रीत सिंह (हॉकी): 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान।
  4. प्रवीण कुमार (पैरा-एथलेटिक्स): पैरा खेलों में भारत का नाम ऊंचा करने वाले शानदार खिलाड़ी।

अर्जुन पुरस्कार 2024

खेल मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार के लिए भी 32 एथलीटों को चुना है। इस पुरस्कार का उद्देश्य खिलाड़ियों के अनुशासन, नेतृत्व और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करना है। इनमें 17 पैरा-एथलीट भी शामिल हैं।

अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों की सूची:

  1. ज्योति याराजी – एथलेटिक्स
  2. अन्नू रानी – एथलेटिक्स
  3. नीतू – मुक्केबाजी
  4. स्वीटी – मुक्केबाजी
  5. वंतिका अग्रवाल – शतरंज
  6. सलीमा टेटे – हॉकी
  7. अभिषेक – हॉकी
  8. संजय – हॉकी
  9. जरमनप्रीत सिंह – हॉकी
  10. सुखजीत सिंह – हॉकी
  11. राकेश कुमार – पैरा-तीरंदाजी
  12. प्रीति पाल – पैरा-एथलेटिक्स
  13. जीवनजी दीप्ति – पैरा-एथलेटिक्स
  14. अजीत सिंह – पैरा-एथलेटिक्स
  15. सचिन सरजेराव खिलारी – पैरा-एथलेटिक्स
  16. धर्मबीर – पैरा-एथलेटिक्स
  17. प्रणव सूरमा – पैरा-एथलेटिक्स
  18. एच. होकातो सेमा – पैरा-एथलेटिक्स
  19. सिमरन – पैरा-एथलेटिक्स
  20. नवदीप – पैरा-एथलेटिक्स