उत्तराखंड के सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार, प्रदेश में खुशी की लहर

उत्तराखंड के सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार, प्रदेश में खुशी की लहर

उत्तराखंड के नैनबाग क्षेत्र के चिलामू गांव निवासी सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किया। इस सम्मान से पूरे उत्तराखंड में हर्ष और गर्व का माहौल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य सहित प्रदेश के अन्य गणमान्य लोगों ने सुभाष राणा को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा, “देवभूमि के निवासी और पैराशूट कोच सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना हम सबके लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मैं उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

सुभाष राणा ने इससे पहले अपने कोचिंग करियर में चार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण और दो रजत पदक भी जीते हैं। उनके इस अद्वितीय योगदान और उपलब्धियों ने उत्तराखंड का नाम देश-विदेश में रोशन किया है।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email