पण्डित ललित मोहन शर्मा, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश के एन. सी. सी. प्रकोष्ठ के तीन कैडेट्स आयुष राणा पुत्र श्री अमर बहादुर, आर्यन नेगी पुत्र श्री अरविंद नेगी एवं सुमित पथयि पुत्र श्री रमेश पथयि ने 26 जनवरी, 2025 गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मे उत्तराखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। आयुष राणा का चयन कर्तव्य पथ एवं पी. एम. रैली, आर्यन नेगी का चयन पी. एम. रैली तथा सुमित का चयन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति हेतु किया गया था।
गणतंत्र दिवस, 2025 पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने से पहले कैडेट्स ने लगभग तीन महीने का प्रशिक्षण उत्तराखंड तथा दिल्ली मे अलग अलग एन. सी. सी. बटालियन के साथ किया।
एन. सी. सी. अधिकारी मेजर धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर प्रतिभाग करना हर कैडेट का सपना होता है। तीनों कैडेट्स क्रमशः बी. ए. III, बी. कॉम. III एवं बी. ए. III सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं। इन्होंने एन. सी.सी. के मूल वाक्य “Unity and Discipline” का पालन करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है।
धर्मेन्द्र तिवारी ने यह भी बताया कि गणतंत्र दिवस, 2024 मे भी ऋषिकेश परिसर के तीन कैडेट्स ने दिल्ली मे उत्तराखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था तथा एक कैडेट ने “वियतनाम” जाकर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम मे प्रतिभाग किया।
इस समाचार पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के.जोशी, परिसर निदेशक प्रो. एम. एस. रावत एवम् संकाय अध्यक्षों ने हर्ष व्यक्त किया तथा इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।सभी ने कैडेट के साथ साथ एन.सी.सी. अधिकारी के निर्देशन को इस उपलब्धि के लिए आवयस्क बताया।