Top Banner
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं…

उत्तराखंड में नववर्ष 2025 के आगमन पर जश्न का माहौल है। प्रदेशभर में हर्षोल्लास के साथ नए साल का स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, और खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष-2025 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह नया वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, और सफलता लेकर आए, यही मेरी ईश्वर से कामना है। नव वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई प्रेरणा के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। आइए, हम सभी मिलकर उत्तराखण्ड को सशक्त, आत्मनिर्भर और देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लें।”

सीएम धामी ने कहा कि बीते वर्ष में प्रदेश ने प्रगति की ऊंचाइयों को छुआ है और यह प्रदेशवासियों के सहयोग और समर्थन से ही संभव हो पाया। उन्होंने यह भी कहा कि नए साल में उत्तराखंड के समग्र विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर नागरिक को अपने प्रयासों को आगे बढ़ाना होगा।

नववर्ष पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता, जनभागीदारी और नई कार्य संस्कृति के साथ विकास की नई गाथा लिखने का काम किया है। पर्यटन, खेती, बागवानी और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में अभिनव और दूरगामी प्रयास किए गए हैं, जिनसे उत्तराखंड ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।

सीएम ने कहा, “हमने जन आकांक्षाओं को पूरा करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है। आने वाले समय में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेगी।”

Please share the Post to: