Top Banner
उत्तराखंड: आठ राज्य वन सेवा अधिकारियों को मिला IFS कैडर, प्रमोशन का लंबा इंतजार खत्म

उत्तराखंड: आठ राज्य वन सेवा अधिकारियों को मिला IFS कैडर, प्रमोशन का लंबा इंतजार खत्म

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य वन सेवा के आठ अधिकारियों को आखिरकार भारतीय वन सेवा (IFS) कैडर में प्रमोशन मिल गया है। नवंबर में हुई DPC (विभागीय पदोन्नति समिति) के करीब ढाई महीने बाद यह आदेश जारी हुआ। हालांकि, प्रमोशन पाने वालों में से एक अधिकारी, अनिल तमता, पहले ही 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में अनिल टम्टा, करुणा निधि भारती, उमेश चंद तिवारी, नवीन चंद पंत, प्रकाश चंद्र आर्य, रंगनाथ पांडे, देवी प्रसाद बलूनी और ध्रुव सिंह मार्तोलिया शामिल हैं। इन अधिकारियों का प्रमोशन 2020 से 2023 के बीच की रिक्तियों के आधार पर किया गया है।

वर्षों से लंबित था प्रमोशन

इन अधिकारियों का प्रमोशन लंबे समय से लंबित था। वन विभाग ने उन्हें पहले ही प्रभारी डीएफओ के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। अब प्रमोशन के बाद वे पूर्णकालिक डीएफओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

रिक्त पदों का विवरण

2020 में 2 पद, 2021 में 7 पद, और 2022 में 13 पद IFS कैडर में खाली थे। हालांकि, प्रमोशन के लिए केवल 8 अधिकारी पात्र पाए गए। इस साल भी कई अधिकारी रिटायर होने वाले हैं, जिससे IFS कैडर में और रिक्तियां होंगी।

Please share the Post to: