उत्तराखंड के जड़ी-बूटी विशेषज्ञ डॉ. मायाराम उनियाल धन्वंतरि पुरस्कार से सम्मानित

उत्तराखंड के जड़ी-बूटी विशेषज्ञ डॉ. मायाराम उनियाल धन्वंतरि पुरस्कार से सम्मानित

देहरादून। आयुष मंत्रालय ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध जड़ी-बूटी विशेषज्ञ डॉ. मायाराम उनियाल को प्रतिष्ठित धन्वंतरि पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार 20 फरवरी को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव ने प्रदान किया। इस सम्मान के तहत डॉ. उनियाल को पांच लाख रुपये की धनराशि भी दी गई। उनके साथ आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. ताराचंद और डॉ. जमदग्नि को भी यह पुरस्कार मिला।

उत्तराखंड के प्रयासों की सराहना

कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय ने उत्तराखंड में चल रहे ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ की सराहना की। अभियान के पहले चरण में प्रदेशभर में डेढ़ लाख लोगों का प्रकृति परीक्षण किया गया। इस दौरान आयुष टीम ने उत्तरकाशी के महिडांडा में स्थित आईटीबीपी पोस्ट तक पहुंचकर जवानों का भी परीक्षण किया।

राज्य समन्वयक डॉ. जेएन नौटियाल ने बताया कि उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद इस अभियान को सफलता मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष क्षेत्र में हो रही प्रगति से लोगों को निरोगी जीवन मिल रहा है। इस अभियान की सफलता से प्रेरित होकर मंत्रालय अगले चरण में और अधिक लोगों तक पहुंचने की योजना बना रहा है।

आयुर्वेद में संभावनाओं पर जोर

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ. मायाराम उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड में आयुर्वेद और जड़ी-बूटी अनुसंधान की अपार संभावनाएं हैं। उनके शोधों ने इस क्षेत्र में नई दिशा दी है। उन्होंने प्रदेश में आयुर्वेद के विकास के लिए और अधिक संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email