आनंद बर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, पदभार संभाला

आनंद बर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, पदभार संभाला

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आनंद बर्धन को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे अभी तक अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे और प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।

नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद आनंद बर्धन ने मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email