कार्गी में बन रहे मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का महापौर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 5 दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

कार्गी में बन रहे मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का महापौर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 5 दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

देहरादून। नगर निगम देहरादून की ओर से शहर में कचरा प्रबंधन को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। रविवार को महापौर और नगर आयुक्त ने कार्गी क्षेत्र में निर्माणाधीन मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रासा कंपनी द्वारा ट्रांसफर स्टेशन की कार्यप्रणाली का ट्रायल प्रस्तुत किया गया।

निरीक्षण के दौरान महापौर और नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि कार्य को गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कंपनी को स्पष्ट रूप से 5 दिनों के भीतर ट्रांसफर स्टेशन को पूर्ण रूप से सुचारु करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर उप नगर आयुक्त गोपाल राम बेनीवाल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान, वार्ड पार्षद महिपाल धीमान और रमेश गौड़ भी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email