SBI में डेढ़ करोड़ का घोटाला, दो संविदा कर्मचारी गिरफ्तार

SBI में डेढ़ करोड़ का घोटाला, दो संविदा कर्मचारी गिरफ्तार

रुड़की की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में डेढ़ करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में दो संविदा कर्मचारियों अशोक कुमार और टीपू कुमार को गिरफ्तार किया है।

यह मामला वर्ष 2023 में तब सामने आया, जब बैंक के आडिट में 1.60 करोड़ रुपये के गबन का पता चला। तत्कालीन शाखा प्रबंधक नवलेंद्र झा ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों के बयान के आधार पर दोनों के नाम सामने आए।

घोटाले के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन लंबी तलाश के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक आनंद मेहरा द्वारा की जा रही है।