दुःखद: गांव से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरते ही लगी आग, दंपती और बेटे की जलकर मौत

दुःखद: गांव से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरते ही लगी आग, दंपती और बेटे की जलकर मौत

चमोली, उत्तराखंड: भाई दूज के अवसर पर गोपेश्वर-पोखरी रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। अरविंद त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनिता त्रिपाठी और उनके बेटे अनन्त त्रिपाठी (22) अपने मायके से लौट रहे थे, जब उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई। हादसे में अरविंद, अनिता और अनन्त की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार का दूसरा बेटा अम्बुज त्रिपाठी (25) गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, अरविंद त्रिपाठी देहरादून सिंचाई विभाग में ईई थे और परिवार देहरादून में रहता था। हादसे के समय वे दीपावली मनाने गांव आए थे। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल अम्बुज को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।