दीपावली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को डीए और बोनस की सौगात

दीपावली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को डीए और बोनस की सौगात

देहरादून। दीपावली पर्व पर उत्तराखंड सरकार राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत देने जा रही है। प्रदेश के दो लाख से अधिक कर्मचारियों को इस बार महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की वृद्धि और तदर्थ बोनस का लाभ मिलेगा।

केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को डीए वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। वहीं, 4800 ग्रेड वेतन तक के कर्मचारियों को ₹6,908 तदर्थ बोनस के रूप में दिया जाएगा।

वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव की पत्रावली अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेज दी है, जिसके जल्द मंजूर होने की संभावना है।

धामी सरकार ने यह निर्णय कर्मचारियों की दीपावली को खुशहाल बनाने के उद्देश्य से लिया है। इस निर्णय से राज्य कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार, आदेश जारी होते ही बोनस और डीए का भुगतान अक्टूबर के वेतन के साथ किया जाएगा।