प्रदेश के 19 डिप्टी रेंजरों को मिला प्रमोशन, बने वन क्षेत्राधिकारी

प्रदेश के 19 डिप्टी रेंजरों को मिला प्रमोशन, बने वन क्षेत्राधिकारी

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 19 डिप्टी रेंजरों को पदोन्नति देकर वन क्षेत्राधिकारी बना दिया है। बुधवार को प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा ने पदोन्नति के आदेश जारी किए, जिसके बाद विभाग में खुशी का माहौल है।

जारी आदेश के अनुसार, वन विभाग के विभिन्न प्रभागों में कार्यरत डिप्टी रेंजरों को उनके उत्कृष्ट कार्य और वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन दिया गया है। सभी पदोन्नत अधिकारियों को 16 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है, अन्यथा आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारी—

  • दीप चंद्र सिंह मेहरा — हल्द्वानी वन प्रभाग
  • महेंद्र गिरी — हरिद्वार वन प्रभाग
  • भरत सिंह — अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग
  • भूपेंद्र सिंह — उप निदेशक UCRRF रुद्रप्रयाग
  • विक्रम सिंह कैड़ा — भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत
  • रमेश चंद्र सिंह नेगी — सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी
  • अनुराग जुयाल — अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग
  • गणेश उनियाल — भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन
  • सुरेंद्र सिंह बोरा — भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत
  • मुकुल सुनाल — वन वधर्निक साल क्षेत्र
  • कृष्ण सिंह मेहरा — अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामनगर
  • दीपक कुमार पंत — सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा
  • शीशपाल सिंह — भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन
  • संजय पांडे — CTR रामनगर
  • चंद्रशेखर भट्ट — भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत
  • गुड्डू सिंह नेगी — भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन
  • दीपक कुमार तिवारी — भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत
  • भगवती प्रसाद सेमवाल — टिहरी डैम वन प्रभाग प्रथम
  • विमल कुमार भट्ट — भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन