राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार देर शाम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचे। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में वे दो दिन तक विभिन्न संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
रविवार को दोपहर दो बजे से नींबूवाला स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में प्रमुख जनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से विभिन्न संगठनों के प्रमुख व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में मंत्रियों, विधायकों और आरएसएस कार्यकर्ताओं को अलग रखा गया है। दूसरे दिन आयोजित संवाद में पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। दोनों ही दिनों में लगभग एक-एक हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।
डॉ. भागवत शनिवार देर शाम तिलक रोड स्थित जन कल्याण व्यास पहुंचे। रविवार को सुबह भी वे वहीं प्रवास करेंगे और दोपहर बाद निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे।