उत्तराखंड में बिजली बिल बकायेदारों की सूची में मंत्री रेखा आर्या और पूर्व मंत्री का नाम

उत्तराखंड में बिजली बिल बकायेदारों की सूची में मंत्री रेखा आर्या और पूर्व मंत्री का नाम

देहरादून में बिजली बिल बकाया को लेकर उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा जारी बड़े बकायेदारों की सूची चर्चा का विषय बन गई है। सूची में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और पूर्व मंत्री दिवंगत चंदन रामदास का नाम भी शामिल है।

होटल कनेक्शन से जुड़ा बकाया
जारी जानकारी के अनुसार, मंत्री रेखा आर्या के नाम पर करीब 2 लाख 98 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। बताया जा रहा है कि यह राशि बागेश्वर जिले के कौसानी स्थित उनके होटल ‘रुद्राक्ष पैलेस’ के बिजली कनेक्शन से संबंधित है।

वहीं पूर्व मंत्री चंदन रामदास के नाम पर लगभग 2 लाख 85 हजार रुपये का बकाया दर्ज बताया गया है।
ऊर्जा निगम का कहना है कि बढ़ते बकाए को देखते हुए सभी बकायेदारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वसूली प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बकायेदारों की सूची सार्वजनिक होने के बाद प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।